Thanks support us
Shyam Narayan Tripathi
9453789608
@Rudragofficial
Thanks
Samrat Rudraksh Sandilya
Mध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की प्रारम्भिक परीक्षा का हल प्रश्न-पत्र हम यहां एक लाइन के प्रश्नों के रूप में दे रहे है। यह परीक्षा 31-5-2016 को आयोजित की गई थी। 100 सामान्य अध्ययन (General Studies) के इन प्रश्नों का अध्ययन करके न केवल आप अपने ज्ञान को बढ़ायेगें बल्कि आगामी सरकारी परीक्षाओं के लिए भी यह प्रश्न काफी उपयोगी साबित होगे।
Mध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की प्रारम्भिक परीक्षा का हल प्रश्न-पत्र हम यहां एक लाइन के प्रश्नों के रूप में दे रहे है। यह परीक्षा 31-5-2016 को आयोजित की गई थी। 100 सामान्य अध्ययन (General Studies) के इन प्रश्नों का अध्ययन करके न केवल आप अपने ज्ञान को बढ़ायेगें बल्कि आगामी सरकारी परीक्षाओं के लिए भी यह प्रश्न काफी उपयोगी साबित होगे।
1. किस देश की भारत के साथ सबसे लम्बी स्थलीय सीमा है? – बांग्लादेश
2. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है? – अनाइमुडी
3. किन दो पर्वत श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है? – वृहत् हिमालय व पीर पंजाल
4. भारत के 1. राजस्थान 2. तमिलनाडु 3. महाराष्ट्र एवं 4. कर्नाटक राज्यों को उनके भौगोलिक क्षेत्र के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए? – 1,3,4,2
5. भारत के किस द्वीप का उद्गम ज्वालामुखीय है? – बैरन
6. पुष्पकृषि, रेशम-उत्पादन, मत्स्यपालन और बागवानी में से कौन एक भारत में नीली क्रान्ति (Blue Revolution) से सम्बन्धित है? – मत्स्यपालन
7. भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा-रेखा एक उदाहरण है– अध्यारोपित सीमा का
8. 'हुदहुद चक्रवात' (Hudhud cyclone) से भारत का अग्रलिखित में से कौन-सा तटीय क्षेत्र प्रभावित हुआ था? – आन्ध प्रदेश तट
9. चम्बल नदी पर कौनसा जलाशय बना है? – राणा प्रताप सागर
10.भारत में कोलकाता, कोच्चि (कोचिन), मुम्बई और विशाखापत्तनम में से कहाँ सबसे बड़ा पोत-प्रांगण (Shipyard) है? – कोच्चि (कोचिन)
11.भूतापीय ऊर्जा पर आधारित मणिकरण विद्युत संयंत्र किस राज्य में अवस्थित है? – हिमाचल प्रदेश
12.मध्य प्रदेश की उत्खात-भूमि (Bodlands) परिणाम है– अवनलिका अपरदन का
13.भारत में 'केन्द्रीय गंगा प्राधिकरण' की स्थापना कब की गई थी? – 1985
14.'साइलेन्ट वैली परियोजना' (Silent Valley Project) किस राज्य से सम्बन्धित है? – केरल
15.भारत की स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जोड़ती है– दिल्ली-मुम्बई-चेन्नई-कोलकाता
16.मूल, फल, कन्द और शल्ककन्द में से आलू क्या है? – कन्द
17.कौनसी गैस 'नोबल गैस' (Noble gas) कहलाती है– हीलियम
18.मानव शरीर में सबसे बड़ी ग्रन्थि है– यकृत
19.स्तनधारियों (Mammals) में श्वसन होता है– फुफ्फुस (फेफड़ा) द्वारा
20.सिरका का रासायनिक नाम है– ऐसीटिक अम्ल
21.मायोपिया किस अंग का दोष है? – नेत्र (Eye)
22.कैलोरी, किलोकैलोरी, किलो जूल और वॉट में से कौन-सी एक ऊष्मा की इकाई नहीं है? – वॉट
23.. साधारण बैरोमीटर में कौनसा/से द्रव प्रयोग होता है/होते हैं? – पारा
24.कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और यूरेनियम में से कौन-सा एक जीवाश्म ईंधन नहीं है? – यूरेनियम
25.कोयला, नाभिकीय ऊर्जा, पेट्रोल और सौर ऊर्जा में से कौन-सा ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है? – सौर ऊर्जा
26.मध्य प्रदेश में पंचवर्षीय योजना का विधिवत एवं वास्तविक शुभारम्भ माना जाता है– 11 नवम्बर, 1956 से
27.मोनोसैकेराइड, डाइसैकेराइड और पॉलीसैकेराइड इनमें से स्टार्च (Starch) क्या है? – पॉलीसैकेराइड
28.प्रथम पोषक स्तर के अन्तर्गत आते हैं– हरित पादप
29.दुग्ध के निर्जर्मीकरण, दुग्ध के निर्जलीकरण, दुग्ध के किण्वन और दुग्ध के आसवन में से पास्चुरीकरण किससे सम्बन्धित है? – दुग्ध के निर्जर्मीकरण से
30.ओजोन छिद्र (Ozone hole) का कारण है– क्लोरोफ्लुओरोकार्बन
31.किस पर्यावरणविद् को 'जल पुरुष' के नाम से जाना जाता है? – राजेन्द्र सिंह
32.चिपको आन्दोलन के प्रणेता कौन हैं? – सुन्दरलाल बहुगुणा
33.भारतीय सर्वेक्षण विभाग संस्था क्या पर्यावरण से सम्बन्धित है? – नहीं
34.भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था? – 1972
35.किस राज्य में वर्ष 2011 की जनगणना में सबसे कम जनसंख्या घनत्व (Density) दर्ज किया गया? – अरुणाचल प्रदेश
36.अक्टूबर 2015 में 'ई-सहयोग' योजना किस विभाग द्वारा प्रारम्भ की गई थी? – आयकर (Income Tax)
37.अपनी भारत यात्रा के दौरान, फेसबुक का संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने किस ऐतिहासिक इमारत को देखा था? – ताजमहल
38.नवम्बर 2015 में G-20 शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ था? – अंटाल्या, तुर्की
39.रूस, ब्रिटेन, स्पेन और कनाडा में से कौनसा एक देश G-8 का सदस्य नहीं है? – स्पेन
40.द किलर इंस्टिंक्ट का लेखक कौन है– ओ.पी. सभरवाल
41.आई.एन.एस. विराट, आई.एन.एस.सिंधुरक्षक, आई.एन.एस. राजालि और आई.एन.एस. विक्रांत में से कौन-सी एक भारतीय नौसेना (Indian Navy) की पनडुब्बी है? – आई.एन.एस. सिंधुरक्षक
42.ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा में से कौन-सा (BRICS) देशों में से एक नहीं है? – कनाडा
43.किन्हें नवम्बर 2015 में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था? – सुबीर गोकरण
44.2017 का शूटिंग विश्व कप किस देश होगा? – भारत में
45.भारत में किस राष्ट्रीय नेता की स्मृति में उनके जन्मदिन पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day)' मनाया जाता है? – सरदार वल्लभभाई पटेल
46.किस संस्था को 'पिंजरे में बन्द तोता' कहा गया है? – केन्द्रीय जाँच आयोग (CBI)
47.मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की स्थापना हुई थी? – 1961 में
48.महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम कब पारित हुआ था? – 2005
49.गोल्ड एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क कहाँ स्थित है? – इन्दौर
50.2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या है– 7.2 करोड़
51.2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है– इन्दौर
52.मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था (Economy) है– कृषि प्रधान
53.मध्य प्रदेश में खनिज नीति (Minereal Policy) किस वर्ष घोषित हुई थी? – 1995
54.प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का/के उद्देश्य है/हैं– गाँवों को मुख्य सड़क से जोड़ना और पक्की सड़क बनाना
55.मध्य प्रदेश में औद्योगिक पिछड़ेपन का/के कारण है/हैं– वित्त का अभाव
56.1024 किलोबाइट बराबर होता है– 1 मेगाबाइट
57.एक्सेल स्प्रेडशीट की मूल इकाई, जहाँ पर डाटा एन्ट्री की जाती है, कहलाती है– सेल (Cell)
58.गूगल ने किस वेब ब्राउजर को विकसित किया था? – क्रोम
59.विप्रो कम्पनी के प्रमुख कौन हैं? – अजीम प्रेमजी
60.कम्प्यूटर में फैलने वाला वायरस है– क्म्प्यूटर प्रोग्राम
61.'स्पैम' (Spam) किस विषय से सम्बन्धित शब्द है? – कम्प्यूटर
62.बाइडू, पैकेट्स और कूकीज में से कौन-सा एक सर्च इंजन (Search Engine) है? – बाइडू
63.वीडियोकॉनफरेंसिंग हेतु पिन्टर, स्कैनर, वेबकैम और माउंस में से कौन-सा डिवाइस अनिवार्य है? – वेबकैम
64.http का पूरा नाम क्या है? – हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
65.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नियम,1995 की किस धारा के अन्तर्गत 'जिला स्तरीय
(District Level) सतर्कता और मॉनीटरी समिति' के गठन का उपबन्ध किया गया है? – धारा 17
(District Level) सतर्कता और मॉनीटरी समिति' के गठन का उपबन्ध किया गया है? – धारा 17
66.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम,1989 की किस धारा में भारतीय दण्ड संहिता के कतिपय उपबन्धों का लागू होना उपबंधित है– धारा 6
67.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम,1989 के उद्देश्यों को क्रियान्वित करने के लिए नियम बनाने की शक्तियाँ किसे/किन्हें प्राप्त हैं? – केन्द्र सरकार
68.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम,1989 की किस धारा में अग्रिम जमानत प्रतिबन्धित है? – धारा 18
69.मध्य प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी 'धूपगढ़' (Dhupgarh) स्थित है– महादेव पहाड़ियों में
70.कौनसी श्रेणी यमुना और सोन के मध्य जलद्विभाजक का कार्य करती है? – कैमूर
71.मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन 'पचमढ़ी' कहाँ स्थित है? – महादेव पहाड़ियाँ
72.'तवा' किस नदी की सहायक नदी है? – नर्मदा
73.भेड़ाघाट पर कौन-सा जलप्रताप स्थित है? – धुआँधार
74.चम्बल घाटी मध्य प्रदेश के किस भौतिक विभाग में स्थित है? – मध्य भारत पठार
75.मध्य प्रदेश की जलवायु किस प्रकार की है? – मानसून प्रकार
76.लेखिका, अभिनेत्री, पत्रकार और राजनेत्री में से सुचित्रा सेन कौन थी? – अभिनेत्री
77.भारत के उनतीसवें राज्य की राजधानी है– हैदराबाद
78.मध्य प्रदेश में 'कान्हा बाबा का मेला' (Fair of Kanha Baba) कहाँ लगता है? – सोडलपुर
79.उदयगिरि की गुफाएं मध्य प्रदेश के कौनसे जिले में हैं? – विदिशा
80.कौन-सा पर्यटन स्थल 'मूर्तिकला का तीर्थ' (Pilgrimage of Sculpture) कहलाता है? – खजुराहो
81.कौन-सी जनजाति 'लोहासुर' को अपना देवता मानती है? – अगरिया
82.भारत भवन कहाँ है? – भोपाल
83.प्रतिशत की दृष्टि से मध्य प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति वाला जिला कौन-सा है? – झाबुआ
84.सेन्सेक्स, बी.एस.ई. निफ्टी और सैप्स में से कौन-सा एक शेयर बाजार के सन्दर्भ में अप्रासंगिक है? – सैप्स
85.भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक बैंक कौन-सा है? – स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
86.शेरशाह का मकबरा कहाँ है? – सासाराम
87.शिवाजी के गुरु का नाम क्या था? – रामदास
88.'हम, भारत के लोग (We_the_People_of_India)' शब्दों का प्रयोग भारतीय संविधान में कहाँ किया गया? – संविधान की प्रस्तावना
89.भारतीय संविधान का संरक्षक किसे कहा गया है? – सर्वोच्च न्यायालय
90.बलवंत राय मेहता समिति ने किस प्रकार की पंचायती राज व्यवस्था की अनुशंसा की थी? – त्रिस्तरीय (Three-tier)
91.वैज्ञानिक समाजवाद का श्रेय जाता है– कार्ल मार्क्स को
92.भाषाई आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन हुआ है? – आन्ध्र प्रदेश
93.निकोलो कोन्टी कौन था? – इटली का एक यात्री, जिसने विजयनगर साम्राज्य की यात्रा की
94.'क्रिकेट का मक्का' किस मैदान को कहा जाता है? – लॉडर्स
95.फुटबाल को ओलम्कि खेलों में कब शामिल किया गया? – 1908, लंदन
96.चटगाँव आर्मरी रेड से सूर्य सेन, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्लाह इनमें से कौन सम्बन्धित था? – सूर्य सेन
97.वैवेल योजना (Wavell Plan) किस वर्ष प्रस्तुत की गई थी? – 1945
98.भूमि अधिग्रहण अधिनियम,1984 का उद्देश्य क्या भारत में भूमि सुधार प्रक्रिया को बढ़ावा देना था? – नहीं
99.नरेन्द्र मोदी, कौशिक बसु, अमर्त्य सेन और पी. चिदम्बरम इनमें से कौन 'नीति आयोग' से सम्बन्धित है? – नरेन्द्र मोदी
100. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 को किस धारा में 'लोक सेवक' (Public Servant) की परिभाषा दी गई है? – धारा 2(M)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
тнαηкѕ ƒσя ѕυρρσят υѕ ραη∂ιт ѕнуαм ηαяαуαη тяιραтнι @яυ∂яαgσƒƒι¢ιαℓ
яυ∂яαкѕн ѕαη∂ιℓуα
9453789608
ραη∂ιт ѕнуαм ηαяαуαη тяιραтнι ѕαη∂ιℓуα