Thanks support us
Shyam Narayan Tripathi
9453789608
@Rudragofficial
Thanks
Samrat Rudraksh Sandilya
➨ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2015 का हल प्रश्न पत्र
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की प्रारम्भिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र हम यहां एक लाइन के प्रश्नों के रूप में दे रहे है। यह परीक्षा 24-01-2015 को आयोजित की गई थी। 100 सामान्य अध्ययन (General Studies) के इन प्रश्नों का अध्ययन करके न केवल आप अपने ज्ञान को बढ़ायेगें बल्कि आगामी सरकारी परीक्षाओं के लिए भी यह प्रश्न काफी उपयोगी साबित होगे।
1. 'वर्ल्ड इकोनोमिक आउटलुक रिपोर्ट' कौन जानी करता है? – अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
2. 'मैत्री एक्सप्रेस' (Maitri Express) रेल सेवा का सम्बन्ध किससे है? – भारत-बांग्लादेश
3. 'ऑडी (Audi) किस देश की कार बनाने वाली कम्पनी है? – जर्मनी
4. 'इनाइटिस माइण्डस्' (Ignited Minds) नामक किताब किसने लिखी? – ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
5. मध्य प्रदेश की सरकार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अभियान का ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया है? – माधुरी दीक्षित
6. 'यू एण्ड मी' (You and Me) अभियान किससे सम्बन्धित है? – डेंगू से
7. मध्य प्रदेश राज्य संग्रहालय भोपाल को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था? – एडवर्ड संग्रहालय
8. 'शाहनामा' (Shahnama) का लेखक कौन था? – फिरदौसी
9. संस्कारों की कुल संख्या कितनी है? – 16
10.अभिलेखों में किस शासक का उल्लेख 'पियदस्सी' एवं 'देवानामप्रिय' के रूप में किया गया है? – अशोक
11.'इण्डिका' (Indica) का लेखक कौन था? – मेगस्थनीज
12.रेग्यूलेटिंग एक्ट (Regulating Act) किस वर्ष पारित किया गया था? – 1773
13.लॉर्ड विलियम बैंटिंक के द्वारा सती प्रथा (Sati System) किस वर्ष समाप्त की गई? – 1929 ई.
14.कौन-सा मुगल बादशाह 'रंगीला' के नाम से जाना जाता है? – मुहम्मदशाह
15.गुरु नानक ने अपना उत्तराधिकारी किस नियुक्त किया था? – गुरु अंगद
16.खुसरो किस मुगल बादशाह का पुत्र था? – जहाँगीर
17.चार्ल्स वुड का आदेश_पत्र शिक्षा, व्यापार, प्रशासनिक सुधार और सैन्य सुधार में से किससे सम्बन्धित था? – शिक्षा
18.विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day) कब मनाया जाता है? – 22 अप्रैल
19.किस प्रदेश में पिग्मी (Pygmies) पाए जाते हैं? – विषुवरेखीय वन
20.ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) कहाँ पर स्थित है? – प्रशान्त महासागर में
21.'अल्फाल्फा' है– एक प्रकार की घास
22.ओजोन पर्त को सर्वाधिक नुकसान पहुँचाने वाले प्रदूषक हैं– क्लोरोफ्लूरोकार्बन
23.गरजती चालीसा, प्रचण्ड पचासा एवं चीखता साठा क्या हैं? – दक्षिणी गोलार्द्ध में पश्चिमी पवनें
24.साओ पॉलो, सन्टोस, रियो डि जेनेरो और ब्यूनस आयर्स में से कौन-सा विश्व का 'कॉफी पोर्ट' (Coffee Port) कहलाता है? – सन्टोस
25.समान वर्षा वाले क्षेत्र को जोड़ने वाली रेखा कही जाती है– आइसोहाइट
26.अलकनंदा और भागीरथी मिलती हैं– देवप्रयाग में
27.आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में से किस राज्य में सबरीमाला (Sabarimala) स्थित है? – केरल
28.भारत के किस राज्य की सीमा नेपाल, भूटान और चीन तीन देशों से मिलती है? – सिक्किम
29.बैलाडिला किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है? – लौह अयस्क
30.भारत में अभ्रक का सर्वाधिक उत्पादक राज्य है– आन्ध्र प्रदेश
31.तालचिर (Talcher) प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र है– ओडिशा का
32.मानव विकास सूचकांक (Index) का आधार क्या है? – स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन स्तर
33.पाँचवीं पंचवर्षीय योजना का मूल उद्देश्य था– गरीबी हटाओ (Poverty removal)
34.द्वितीय पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी? – महालनोबिस मॉडल
35.भारतीय संविधान के अंतर्गत प्रथम आम चुनाव किस वर्ष हुए? – 1952
36.संविधान को एक पवित्र दस्तावेज किसने कहा है? – बी.आर. अम्बेडकर
37.दलबदल निरोधक कानून किस संविधान संशोधन विधेयक से सम्बन्धित है? – 52वाँ
38.भारत में संविधा का संरक्षक किसे कहा गया है? – सर्वोच्च न्यायालय
39.विदेशी व्यापार ((Foreign Trade) का भुगतान सम्बन्धित है– भुगतान संतुलन से
40.सतत् आर्थिक विकास से अभिप्राय है– वर्तमान पीढ़ी के विकास के साथ_साथ भविष्य का आर्थिक विकास
41.'नाबार्ड (NABARD) सम्बन्धित है– राष्ट्रीय कृषि बैंक तथा ग्रामीण विकास
42.लिखित संविधान का प्रारम्भ किस देश से हुआ? – अमेरीका
43.तारकुण्डे समिति का गठन किस उद्देश्य से किया गया था? – चुनाव सुधार
44.वित्त आयोग एवं योजना आयोग के परस्पर विलय का प्रस्ताव किसने दिया था? – एम.वी. माथुर
45.केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष कौन है? – अरूण कुमार मेहता
46.जल की ऊर्जा, सूर्य की ऊर्जा और पृथ्वी की ऊर्जा इनमें से कौन नवीनीकृत संसाधन नहीं है? – इनमें से कोई नहीं
47.कौन जलवायु परिवर्तन Climate Change) का संकेतक नहीं है? – दीर्घकालीन परिवर्तन
48.गरीबी, साम्प्रदायिक दंगा, बलात्कार और कृषि प्रदूषण में से कौन-सा सामाजिक प्रदूषण नहीं है? – कृषि प्रदूषण
49.कौन-सा भाग सुनामी (Tsunami) प्रभावित क्षेत्र नहीं है? – गुजरात की तटीय क्षेत्र
50.सर्वाधिक 'लवणता' किस सागर में पाई जाती है? – मृत सागर
51.वर्ष 1990 में अनुसूचित जाति एवं जनजाति राष्ट्रीय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अत्याचार का कारण नहीं है– ऋणग्रस्तता
52.अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के किस अधिनियम के अन्तर्गत अत्याचार निवारण कानून लागू किया गया? – अधिनियम 1989
53.अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति को किस अनुच्छेद के अन्तर्गत मौलिक, सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक तथा सांस्कृतिक अधिकार दिया गया? – अनुच्छेद 17
54.सतत् विकास का आधार है? – सामाजिक दृष्टिकोण
55.काला, पीला, लाल और नीला में से कौन-सा प्राथमिक रंग नहीं है? – काला
56.किसने आविष्कार किया कि पेड़-पौधों में जीवन है? – जे.सी. बोस
57.एक बाइट (Byte) में कितने बिट्स होते हैं? – 8
58.न्यूनतम मेमोरी साइज की इकाई चुनिए– केबी
59.बाइनरी भाषा (Binary language) कितने अंकों की बनी है? – 2
60.पर्सनल कम्प्यूटर, सुपर कम्प्यूटर, लेपटॉप और नोटबुक में से कौन सबसे बड़ा, सबसे तेज एवं सबसे महँगा कम्प्यूटर है? – सुपर कम्प्यूटर
61.भारतीय सुपर कम्प्यूटर का जनक कौन कहलाता है? – विजय भाटकर
62.बेसिक, सी++, जावा और पेंट ब्रश में से कौन-सी कम्प्यूटर भाषा नहीं है? – पेंट ब्रश
63.कम्प्यूटर इनमें से कप्यूटिंग, प्रोसेसिंग, अंडरस्टेंडिंग और आउटपुटिंग में से कौन_सा कार्य नहीं करता? – अंडरस्टेंडिंग
64.कम्प्यूटर में जहाँ एसेसरीज (Accessories) जुड़ती हैं उसे कहते हैं– पोर्ट
65.प्रथम पृष्ठ जो सामान्यत: आप वेबसाइट पर देखते हैं वह होता है इसका– गृह पृष्ठ
66.रियो डि जेनेरो, ग्लासगो, एथेन्स और डर्बन में से किस स्थान पर 2016 के ग्रीष्म (Summer) ओलम्पिक खेल प्रस्तावित हैं? – रियो डि जेनेरो
67.2015 की विम्बल्डन चैम्पियनशिप में पुरुष एकल का विजेता कौन था? – नोवाक जोकोविच
68.मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है? – इन्दौर
69.संध्या अग्रवाल का सम्बन्ध हॉकी, क्रिकेट, चेस और टेबल टेनिस इनमें से किस खेल से है? – क्रिकेट
70.राष्ट्रीय खेल दिवस किस दिन मनाया जाता है? – 29 अगस्त
71.एक पोटो टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं? – 4
72.नरेन्द्र हिरवानी ने किस टीम के विरुद्ध एक टेस्ट मैच में 16 विकेट लिए थे? – वेस्टइंडीज
73.ऐशबाग स्टेडियम किस शहर में स्थित है? – भोपाल
74.मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 किस तिथि को लागू किया गया? – 28 सितम्बर, 1993
75.मानव अधिकारों को बेहतर संरक्षण, मानव अधिकार सुरक्षा आयोग का गठन और राज्य में मानव
अधिकार सुरक्षा आयोग का गठन में से अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 का क्या उद्देश्य था? – उपर्युक्त सभी
अधिकार सुरक्षा आयोग का गठन में से अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 का क्या उद्देश्य था? – उपर्युक्त सभी
76.राष्ट्रपति द्वारा 1993 में मानवाधिकार संरक्षण अध्यादेश संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत जारी किया गया था? – अनुच्छेद 123
77.रानी दुर्गावती ने मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में शासन किया? – गोंडवाना
78.सेंधवा में किसके नेतृत्व में आदिवासियों ने आन्दोलन किया था? – भीमा नायक
79.भील जनजाति भारत में सबसे अधिक पाई जाती है– मध्य प्रदेश में
80.73वें संविधान संशोधन का अभिपालन करने वाला पहला राज्य है– मध्य प्रदेश
81.मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय कविता के लिए किस सम्मान की स्थापना की है?– राष्ट्रीय कबीर सम्मान
82.विष्णु चिंचालकर कौन थे? – चित्रकार
83.सन्त सिंगाजी मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र के निवासी थे? – निमाड़
84.'मध्य प्रदेश पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विश्वविद्यालय' कहाँ स्थित है? – जबलपुर
85.गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बन्धित है? – पत्रकारिता
86.मध्य प्रदेश में करेन्सी प्रिंटिंग प्रेस कहाँ है? – देवास
87.छूपगढ़ चोटी स्थित है– सतपुड़ा रेंज में
88.'बिखरे मोती' के रचयिता हैं– सुभद्राकुमारी चौहान
89.नौकायन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश से अर्जुन अवार्ड प्राप्त कौन हैं? – जी.एल. यादव
90.माउण्ट एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली महिला थीं– जंको ताइबी
91.'फेथोमीटर' (Fathometer) का उपयोग किसे नापने में किया जाता है? – समुद्र की गहराई
92.भारतीय वन अनुसंधान संस्थान की क्षेत्रीय अनुसंधान शाखा मध्य प्रदेश के किसे जिले में स्थित है? – जबलपुर
93.माइक्रोस्कोप (Microscope) का प्रयोग किसके अध्ययन करने में किया जाता है? – सूक्ष्म एवं पास की वस्तुएं
94.किस रक्त समूह का व्यक्ति सार्वभौमिक प्रदाता हो सकता है? – O
95.दूध के घनत्व को किसके द्वारा मापा जाता है? – लैक्टोमीटर
96.भूकम्प की तीव्रता किससे मापी जाती है? – सिस्मोग्राफ
97.एलेक्जेंडर फ्लेमिंग (Alexander Fleming) ने खोज की– पेनिसिलीन
98.वर्ष का सबसे बड़ा दिन कौन-सा होता है? – 21 जून
99.गांधी शांति पुरस्कार 2013 का विजेता है– एक पर्यावरणविद्
100. 11 अक्टूबर, 2014 को लोकनायक जय प्रकाश नारायण के जन्मदिवस की वर्षगाँठ पर कौन-से कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया? – सांसद आदर्श ग्राम योजना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
тнαηкѕ ƒσя ѕυρρσят υѕ ραη∂ιт ѕнуαм ηαяαуαη тяιραтнι @яυ∂яαgσƒƒι¢ιαℓ
яυ∂яαкѕн ѕαη∂ιℓуα
9453789608
ραη∂ιт ѕнуαм ηαяαуαη тяιραтнι ѕαη∂ιℓуα