Thanks support us
Shyam Narayan Tripathi
9453789608
@Rudragofficial
Thanks
Samrat Rudraksh Sandilya
➨ मध्य प्रदेश सब इंस्पेक्टर परीक्षा 1 मार्च, 2015 का हल प्रश्न-पत्र
मध्य प्रदेश सब-इंस्पेक्टर पुलिस परीक्षा, 2015 का सामान्य ज्ञान हल प्रश्न-पत्र (1 मार्च, 2015 को
आयोजित) इस परीक्षा में पूछे गये सभी सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हम यहां एक लाइन (One
Liner GK Questions) के रूप में प्रस्तुत कर रहे है। ताकि यह आगामी परीक्षाओं के लिए भी
लाभकारी सिद्ध हो सके।
1. फिलोडेल्फिया, शिकागो, केन्ट और सिंगापुर में से किसे 'पर्ल ऑफ दी ओरियन्ट' कहा जाता है? –सिंगापुर
2. 'प्लांड इकोनॉमी फॉर इन्डिया' नामक पुस्तक के लेखक कौन थे? – विश्वेश्वरैया
3. 1602 में विश्व का प्रथम संगठित शेयर बाजार कहाँ स्थापित किया गया था? – एम्सटर्डम
4. स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया ने 2004 में देश का प्रथम तैरता ए.टी.एम. किस स्थान पर प्रारम्भ कियाथा? – कोच्चि
5. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना किस वर्ष की गई? – 1944
6. गुट-निरपेक्ष आन्दोलन का अगला शिखर सम्मेलन किस देश में होगा? – वेनेजुऐला
7. किस देश की व्यवस्थापिका को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस कहा जाता है? – चीन
8. किसने स्वराज्य को सुराज्य से श्रेष्ठतर माना? – दयानन्द
9. नेहरू समिति, 1928 का अध्यक्ष कौन था? – मोतीलाल नेहरू
10.इन्डो-आर्यन कितने वर्णों में विभाजित थे? – चार
11.ब्रिटिश भारतीय सरकार ने विधवा पुनर्विवाह अधिनियम किस वर्ष पारित किया? – 1856
12.फंडामेंटल यूनिटी ऑफ इन्डिया' के लेखक कौन हैं? – राधाकुमुद मुखर्जी
13.भाषा के आधार पर राज्य पुनर्गठन आयोग ने अपना प्रतिवेदन कब दिया था? – 1953
14.भगवद् गीता में कर्म के कितने तत्वों का वर्णन किया गया है? – तीन
15.'व्यक्तित्व के समुचित विकास में केव 'काम प्रवृत्ति' का ही महत्व है।' यह कथन किसका है? –फ्रायड
16.'सोशल सर्विस इन इण्डिया' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – ब्लंट
17.कम्प्यूटर की फॉरट्रान भाषा का विकास किसने किया था? – जे.डब्ल्यू. बेकस
18.प्राकृतिक गैस में हाइड्रोकार्बन का कितना प्रतिशत है? – 98.5%
19.जल गैस में कार्बन मोनोक्साइड का कितना प्रतिशत होता है? – 50%
20.बोस इन्डीकस किस जानवर का वैज्ञानिक नाम है? – गाय
21.वनस्पति विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है? – थियोफ्रेस्टस
22.1956 से पूर्व भोपाल स्टेट को कौन-सी श्रेणी प्राप्त थी? – श्रेणी सी
23.घाटीगाँव अभयारण्य किस स्थान पर अवस्थित है? – ग्वालियर
24.कानड़ा नृत्य मुख्यत: कौन करते है? – धोबी
25.50 मिलियन में कितने शून्य होते हैं? – 7
26.संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में कुल कितने अध्याय हैं? – 19
27.अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में कुल कितने न्यायाधीश होते हैं? – 15
28.एसियान (ASEAN) नामक संगठन की स्थापना कब की गई थी? – 1967
29.के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम किस नगर में स्थित है? – लखनऊ
30.हाल ही में किस भारतीय को फ्रांसीसी पुरस्कार 'लीजेन्ड ऑफ प्लेनेट' दिया गया? – बिन्देश्वरीपाठक
31.शांगरी-ला संवाद हाल ही में किस देश में सम्पन्न हुआ? – सिंगापुर
32.'एक आँख के लिए एक आँख का सिद्धान्त पूरे विश्व को अन्धा बनाता है।' यह कथन किसका है? –महात्मा गांधी
33.छत्तीसगढ़ के किस जिले में मई 2013 में नक्सलियों द्वारा 26 व्यक्तियों की हत्या की गई? – बस्तर
34.भारत में केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों की संख्या कितनी है? – लगभग 250
35.विश्व का सर्वप्रथम विश्वविद्यालय कौन-सा था? – तक्षशिला
36.दिवान निगारा किस देश की संसद का नाम है? – मलेशिया
37.किस राज्य द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए 'मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगारयोजना' चलाई जा रही है? – मध्य प्रदेश
38.मध्य प्रदेश के किस जिले में विश्व का प्रथम 'गौ अभयारण्य' स्थापित किया जा रहा है? – शाजापुर
39.मध्य प्रदेश के दक्षिण में कौन-सा राज्य है? – महाराष्ट्र
40.विश्व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है? – 8 मई
41.अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह का निर्माण किसने कराया था? – मोहम्मद तुगलक
42.भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की स्थापना कब की गई थी? – 1962
43.किस वर्ष संयुक्त राज्य अमरीका द्वितीय विश्व युद्ध में सम्मिलित हुआ? – 1941
44.प्रथम विश्व युद्ध कब समाप्त हुआ था? – 11 नवम्बर, 1918
45.चन्देरी के युद्ध में 1528 में बाबर ने किसे परास्त किया था? – मेदनीराय
46.जॉर्ज यूल ने किस वर्ष कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता की थी? – 1888
47.आत्मीय सभा के संस्थापक कौन थे? – राजा राममोहन रॉय
48.औरंगजेब के समय में सूबों की संख्या कितनी थी? – 20
49.भारत के किस राज्य में सर्वाधिक सीमेंट का उत्पादन होता है? – राजस्थान
50.चोलामू झील किस प्रान्त में है? – सिक्किम
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
тнαηкѕ ƒσя ѕυρρσят υѕ ραη∂ιт ѕнуαм ηαяαуαη тяιραтнι @яυ∂яαgσƒƒι¢ιαℓ
яυ∂яαкѕн ѕαη∂ιℓуα
9453789608
ραη∂ιт ѕнуαм ηαяαуαη тяιραтнι ѕαη∂ιℓуα