Thanks support us
Shyam Narayan Tripathi
9453789608
@Rudragofficial
Thanks
Samrat Rudraksh Sandilya
➨ एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी {LIC AAO} 2016 का हल प्रश्न पत्र
मार्च 2016 की 5 तारीख को आयोजित एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी {LIC Assistant Administrative Officer “LIC AAO”} परीक्षा 2016 का हल प्रश्न पत्र हम यहां प्रस्तुत कर रहे है। जिसमें सामान्य ज्ञान व सामान्य जागरूकता के प्रश्नों को एक लाइन में हल करके दिया गया है। ये सभी प्रश्न न केवल आपके बुद्धि विकास को बढ़ायेगे बल्कि आगामी सरकारी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी साबित होगे।
1. भारत ने मलेरिया रोग से मुक्ति प्राप्त करने के लिए किस वर्ष तक का लक्ष्य रखा है? – वर्ष 2030
2. 'उदय योजना' किससे संबंधित है?– ऊर्जा वितरण से
3. ऑस्ट्रिया किस देश की मुद्रा है?– यूरो
4. कोपेनहेगन किस देश की राजधानी है? – डेनमार्क
5. गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है? – पश्चिम बंगाल
6. महिला विश्वकप क्रिकेट-2017 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? – इंग्लैंड
7. बीसीसीआई प्लेयर ऑफ द ईयर पॉली उमरीगर अवार्ड, 2015 से सम्मानित किए जानेवाले खिलाड़ी कौन है?– विराट कोहली
8. राजमणि, जिनका अभी हाल ही में निधन हुआ है, किस क्षेत्र से संबंधित थे? – मलयालम संगीत निर्देशक के रूप में
9. वर्ष 2016 को किस अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया गया है? – दलहन वर्ष
10.12वें दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन कहां किया गया था? – गुवाहाटी और शिलांग, भारत
11.25 अप्रैल, को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? – विश्व मलेरिया दिवस
12.'व्हाइट टाईगर' उपन्यास के लेखक कौन हैं? – अरविंद अडिगा
13.ब्रिक्स सम्मेलन-2016 का आयोजन किस देश में प्रस्तावित है? – भारत
14.लामित्ये 2016 नामक युद्धाभ्यास किन दो देशों के मध्य आयोजित किया गया? – भारत और सेशेल्स
15.ब्रिसबेन ओपन टेनिस टूर्नामेंट, 2016 के पुरुष वर्ग के विजेता कौन थे? – मिलॉस रोनॉक
16.हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश में से किस राज्य में भेल ने 270 मेगा वॉट का पावर प्लांट स्थापित किया है? – पंजाब
17.मधेपुरा जिला किस राज्य में स्थित है? – बिहार
18.संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2030 तक विश्व की जनसंख्या कितनी अनुमानित होगी? – 8.5 बिलियन
19.भारत के किस राज्य में ताईवान की बहुराष्ट्रीय कंपनी 'फॉक्सकॉन' ने अपना संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है? – महाराष्ट्र
20.भारत रेलवे ने फ्रांसिसी कंपनी के साथ मिलकर 800 लोकोमोटिव इंजन के निर्माण के लिए किस राज्य में अपना संयंत्र लगाने की घोषणा की है? – बिहार
21.भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सेंसरशिप की पुर्नव्यवस्था के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष कौन हैं– श्याम बेनेगल
22.एसबीआई ने 'जापान डेस्क' कहां खोला है? – नई दिल्ली
23.महाराष्ट्र में 10 बिलियन एलसीडी के निर्माण के लिए किस कंपनी ने अपना संयंत्र खोला है? – ट्वीनस्टार डिस्प्ले
24.प्रसिद्ध बनारस हिंदू विश्ववद्यालय के संस्थापक कौन थे? – मदन मोहन मालवीय
25.प्रसिद्ध स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल ने भारत में अपना नया रिटेल चेन किस कंपनी के साथ मिलकर खोलने की योजना बनाई है? – टाटा क्रोमा
26.हाल ही में नेपाल के किस प्रधानंमत्री का देहांत हुआ है? – सुशील कोईराला
27.अधिकतम कितनी राशि के लेन-देन में पैन कार्ड की आवश्यकता होती है? – दो लाख रुपए
28.कलिंगनगर स्टील प्लांट कहां स्थित है? – भुवनेश्वर में
29.महामहम्म महोत्सव कहां मनाया जाता है? – तमिलनाडु में
30.103वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहां किया गया था? – मैसूर
31.दिसंबर, 2015 में किस कंपनी ने कलिंगनगर, नागपुर में अपना स्टील पॉवर प्लांट खोला है? – टाटा स्टील
32.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत किस राज्य से की गई है? – मध्य प्रदेश से
33.पाकिस्तान ने किस देश के साथ न्यूक्लियर हथियारों को ले जाने में सक्षम एक-16 फाइटर जेट का सौदा 700 मिलियन डॉलर में किया है? – यूएसए
34.बुतरस घाली जिनका हाल ही में निधन हुआ है, कौन थे? – मिस्त्र के राजनैतिक डिप्लोमेट
35.रिपब्लिक ऑफ फिनलैंड की मुद्रा क्या है? – यूरो
36.वर्ष 2018 में आयोजित होनेवाले 18वें दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन कहां किया जाएगा? – जकार्ता तथा पालेमबंग, इंडोनेशिया
37.11वें जी-20 समिट का आयोजन कहां किया जाएगा? – हांगजोऊ, चीन
38.प्रथम अंतरराष्ट्रीय म्युजिक एंड एडवेंचर ऑरेंज समारोह किस राज्य में आयोजित होंगे? – अरुणाचल प्रदेश्
39.मेक इन इंडिया प्रोग्राम के लिए केंद्र सरकार ने कितनी धनराशि को मंजूरी दी है? – 30,000 करोड़ रुपये
40.मेक इन इंडिया सप्ताह के अंतर्गत अडानी समूह ने किस राज्य के साथ 1600 मेगा वाट के लिए हस्ताक्षर किए हैं? – झारखंड
41.क्यूबा की राजधानी क्या है? – हवाना
42.राजाजी राष्ट्रीय उद्यान और टाईगर रिजर्व जो शिवालिक और हिमालय की निचली तराई में स्थित है, किस राज्य में स्थित है? – उत्तराखंड
43.जल संरक्षण के लिए लोगों का शिक्षित करने एवं जलसंरक्षण के लिए पानी फाउंडेशन की शुरूआत किसके द्वारा की गई है? – आमिर खान के द्वारा
44.भारत के दौरे पर आए मोहम्मद बिन जाएद बिन सुल्तान अल-नह्यान किस देश के शहजादे हैं? – अबु धाबी के
45.ASTRO-H जिसे NEXT के नाम से भी जाना जाता है, 17 फरवरी, 2016 को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किए गए थे। इस उपग्रह का प्रक्षेपण तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से किया गया था। इस उपग्रह का प्रक्षेपण किस देश ने किया था? – जापान
46.2 अप्रैल प्रत्येक वर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? – विश्व अस्थमा जागरुकता दिवस
47.किस गीतकार को बॉलीवुड के सर्वाधिक गाने बनाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ है? – गीतकार समीर अंजान
48.स्वच्छ भारत अभियान की प्रथम सूची में 73 नगरों की सूची में किस शहर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? – मैसूर
49.'आपका भला सबकी भलाई' किस बैंक की टैगलाइन है? – बंधन बैंक
50.किस राज्य ने '24 × 7 सी टैक्सी' नामक सेवा प्रारंभ की है? – केरल
51.15 अगस्त, 2016 से एलीफेंटा द्वीप को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा की गई है, जो किस राज्य में स्थित है? – महाराष्ट्र
52.स्वीडेन के आईटी बिजनेस ग्रुप वोल्वो ग्रुप का अधिग्रहण किस कंपनी द्वारा किया गया? – एचसीएल टेक्नोलॉजी द्वारा
53.केरल के किस शहर में केरल शिक्षा उत्सव का आयोजन किया गया? – कोझीकोड
54.दक्षिण कोरिया के चुंगचेऑन्गबुक ने किस भारतीय राज्य के साथ तकनीक एवं विकास के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किया है? – हरियाणा
55.सेंट पिट्सबर्ग महिला डबल्स टेनिस टूर्नामेंट, 2016 की विजेता हैं? – सानिया मिर्जा-मार्टिना हिंगिस
56.दक्षिण एशियाई खेलों के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला फुटबाल टीम को किस देश की टीम ने हराया? – नेपाल
57.किस भारतीय राज्य में कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई SECL देश के सबसे बड़े कोल-वाशरी की स्थापना करेगी? – छत्तीसगढ़
58.उबेर एंड स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योर डिपार्टमेंट, महाराष्ट्र एक समझौते के तहत अगले कितने वर्षों में नौकरियां उपलब्ध कराएंगी? – पांच वर्ष
59.इमोजन तूफान किन दो देशों में आया? – इंग्लैंड तथा वेल्स
60.कितने राज्यों में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने 81757 घरों को बनाने की घोषणा की गई है? – सात राज्यों में
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
тнαηкѕ ƒσя ѕυρρσят υѕ ραη∂ιт ѕнуαм ηαяαуαη тяιραтнι @яυ∂яαgσƒƒι¢ιαℓ
яυ∂яαкѕн ѕαη∂ιℓуα
9453789608
ραη∂ιт ѕнуαм ηαяαуαη тяιραтнι ѕαη∂ιℓуα